फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two overbridges will be constructed at Balwa crossing and one at Sadar tehsil

Shamli News: बलवा चौराहेे पर दो, सदर तहसील पर एक उपरिगामी पुल का होगा निर्माण

Thu, 31 Oct 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 31 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two overbridges will be constructed at Balwa crossing and one at Sadar tehsil
शामली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बलवा में पानीपत-खटीमा हाईवेे बाईपास और दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले वाले उपरिगामी पुल और सदर तहसील के सामने दूसरा उपरिगामी पुल प्रस्तावित किया था। प्राधिकरण ने सड़क सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली की ओर से बलवा बाईपास पर जाने वाले यातायात को नियंत्रण के लिए तीसरा नया उपरिगामी पुल प्रस्तावित करके बागपत इकाई ने भारतीय सड़क परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली को इस्टीमेट भेजा है। तीनों उपरिगामी पुुलों पर 188 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में पानीपत-खटीमा हाईवे के बलवा में चौराहे दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवेे के शामली बाईपास पर सदर तहसील के सामने, मेरठ-करनाल हाईवे पर बधेव और गोहरनी में चौराहो पर उपरिगामी पुल प्रस्तावित न करके सड़क दुघर्टनाओं को न्यौता दिया था। तीन साल पहले बलवा चौराहे पर आमने सामने की टक्कर में एक सवारी की मौत और छह सवारियां गंभीर रुपये से घायल हो गईं थी।
विज्ञापन

बवाल मचने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शामली सदर तहसील और बलवा चौराहे पर नया उपरिगामी पुल प्रस्तावित किया था। बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इकाई के परियोजना इकाई के प्रबंधक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दिल्ली की ओर से बलवा बाईपास पर जाने के लिए एक नया उपारिगामी पुल प्रस्तावित करके भारत सरकार की सड़क परिवहन मंत्रालय को इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शामली सदर तहसील और बलवा मेें दो उपरिगामी पुलों पर 188 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कहां-कहां प्रस्तावित उपरिगामी पुल
- दिल्ली-शामली सहारनपुर बाईपास सदर तहसील पर उपरिगामी पुल।
- बलवा में चौराहे पर पानीपत खटीमा हाईवे पर को बलवा बाईपास उपरिगामी पुल।
- दिल्ली की ओर बलवा गेट के बाईपास पर चढ़ने के लिए नया प्रस्तावित उपरिगामी पुल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed