फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two more roadways buses will operate from the district to Lucknow

Shamli News: जिले से लखनऊ के लिए दो और रोडवेज की बसों का होगा संचालन

Sat, 28 Jan 2023 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Two more roadways buses will operate from the district to Lucknow
-फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में सहारनपुर परिक्षेत्र को मिलेगी चार बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। लखनऊ से शामली दो और बसों का संचालन होने से यात्रियों को अगले माह बेहतर परिवहन सेवा मिलेगी। प्रत्येक जिला मुख्यालय को लखनऊ राजधानी से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम दो अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराएगा। शामली से लखनऊ के लिए दोपहर 1:30 बजे, 3:30 बजे, 4:30 बजे और 5:30 बजे यूपी रोडवेज की बसों का प्रतिदिन संचालन हो रहा है। इसके अलावा एक बस का संचालन कैराना से लखनऊ के लिए हो रहा है। राज्य सड़क परिवहन निगम से सभी जिला मुख्यालय को दो बसों का आवंटन किया है। जिसके तहत चार नई अतिरिक्त बसें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जिले को मिलने जा रही हैं। यूपी रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम अनिल कुमार ने बताया कि सहारनपुर रीजन को मिलने वाली चार अतिरिक्त बसो में चार बसों को शामली से लखनऊ के लिए संचालित किया जाएगा। फरवरी के प्रथम सप्ताह में मिलने वाली दो नई बसों का संचालन शामली से लखनऊ के लिए किया जाएगा।

सहारनपुर से शामली होते हुए मेरठ तक चलेंगी अतिरिक्त दस अनुबंधित बसें
फरवरी के प्रथम सप्ताह में सहारनपुर से शामली होते हुए मेरठ के लिए यूपी रोडवेज की दस अनुबंधित बसों का संचालन होगा।
रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र में 360 प्राइवेट बसों का यूपी रोडवेज ने अनुबंध किया गया है। 360 प्राइवेट बसों के अनुबंध प्रक्रिया के लिए परिचालकों की संविदा की औपचारिकता पूरी हो चुकी है। इन बसों में से शामली डिपो को दस अनुबंधित बसों का आंवटन होने की संभावना है। शामली डिपो के एआरएम अनिल कुमार शुक्ला का कहना है कि दस अनुबंधित होने के बाद सहारनपुर से शामली होते हुए मेरठ के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। फरवरी के प्रथम सप्ताह में अनुबंधित बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। जिले में पहले से 23 अनुबंधित बसों का संचालन दिल्ली-शामली-सहारनपुर रोड पर हो रहा है। दस और बस मिलने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। डिपो की बसों की आय में इजाफा भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed