फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two minutes of silence kept in memory of martyrs

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा

Thu, 30 Jan 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two minutes of silence kept in memory of martyrs
शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा
विज्ञापन

शामली। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा गया।
बृहस्पतिवार को जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में सुबह 11 बजे से दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम अरविंद सिंह, एसडीएम संदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगरपालिका परिषद में भी ईओ सुरेंद्र सिंह, सभासद आशुतोष पंवार, तौहीद रहमानी समेत पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय, शहर कोतवाली, रिजर्व पुलिस लाइन समेत सभी सरकारी कार्यालयों में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

झिंझाना में नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत कर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर एएनएम मधुरिमा और पूजा शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत पूरे भारत को कुष्ठ रोग मुक्त करने की मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत सभी गांवों और कस्बों को पोलियो मुक्त करा दिया गया है। संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए अभियान चलाकर उनकी पहचान की जा रही है। इस अवसर पर संजय कुमार, महेंद्र कुमार, उस्मान, नदीम चौहान, आदिल, अनिल कुमार, यावर, शौकीन, संजय, अलम, आकाश, विपिन आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed