फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two mills start paying for new crushing season

दो मिलों ने शुरू किया नए पेराई सत्र का भुगतान

Fri, 19 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two mills start paying for new crushing season
शामली में मिल अधिकारियों की बैठक लेतीं डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
दो मिलों ने शुरू किया नए पेराई सत्र का भुगतान
विज्ञापन

शामली। जिले की शामली चीनी मिल को छोड़कर ऊन और थानाभवन चीनी मिलों ने नए पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान किसानों के खाते में भेजना शुुरू कर दिया गया है। नए पेराई सत्र में ऊन चीनी मिल ने 16 करोड़ 33 लाख रुपये और थानाभवन चीनी मिल ने 2 करोड़ 18 लाख रुपये का बकाया गन्ना भुगतान कर दिया है।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार दोपहर 12 बजे डीएम जसजीत कौर ने जिले की चीनी मिलों के अफसरों की बैठक बुलाकर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। बैठक में अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल पर पिछले सत्र का 15 करोड़ रुपये बकाया है। नए पेराई सत्र में शामली मिल किसानों का कोई भी बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कर पाई है। ऊन चीनी मिल ने पिछले सत्र का गत दिसंबर माह में शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है। नए सत्र में 16 करोड़ 33 लाख रुपये का किसानों के खाते में भुगतान भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाभवन चीनी मिल ने पिछले सत्र का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया। नए सत्र का 2.18 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य भुगतान भेज दिया। डीएम ने शामली चीनी मिल द्वारा किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किए जाने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने शामली चीनी मिल के अफसरों को किसानों का पेराई सत्र 2019-20 का अवशेष बकाया गन्ना मूल्य भुगतान प्रत्येक दशा में निर्देश दिए। शामली चीनी मिल चीफ ऑपरेटिंग आफिसर आरबी खोखर ने पिछले सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 23 फरवरी तक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने नए पेराई सत्र के किसानों का देय भुगतान की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गन्ना मूल्य भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में चीनी मिल शामली के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, चीनी मिल थानाभवन से गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर, चीनी मिल ऊन से गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed