{"_id":"6a1c803a761216045503266a","slug":"two-members-of-vehicle-theft-gang-arrested-shamli-news-c-26-1-sal1002-166583-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Mon, 01 Jun 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरी के आरोपी। पुलिस
झिंझाना/चौसाना। झिंझाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, बाइकों के पार्ट्स, एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार सात मई को झिंझाना क्षेत्र के गांव दूधली निवासी संजय ने अपनी बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके अलावा गांव लक्ष्मीपुरा निवासी प्रविन्द्र तथा शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामसागर निवासी ब्रजमोहन ने भी अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को झिंझाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान गांव सिंगरा रोड पर खोकसा जाने वाले मार्ग से दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, बाइकों के पार्ट्स, एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रितिक और अजय निवासी गांव खोकसा, थाना झिंझाना बताए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।