{"_id":"66a816b04e217f1fa4056164","slug":"two-kanwars-found-outside-the-shop-police-became-guards-shamli-news-c-26-1-smrt1048-125446-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुकान के बाहर मिली दो कांवड़, पहरेदार बनी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुकान के बाहर मिली दो कांवड़, पहरेदार बनी पुलिस
Tue, 30 Jul 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर रखी कांवड़ और मौके ेपर मौजूद पुलिस।
शामली। दो कांवड़िये दुकान के बाहर अपनी कांवड़ रखकर चले गए। काफी देर तक नहीं आए तो सूचना पर पुलिस पहुंची गई। पुलिस कांवड़ की पहरेदारी करती रही। बाद में वे लौटे और कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर चले गए।
रविवार की दोपहर करीब एक बजे वीवी इंटर कॉलेज मार्ग पर हरियाणा के दो कांवड़िये एक दुकान के बाहर अपनी-अपनी कलश कांवड़ रखी और दुकानदार को कुछ देर में आने की बात कहकर चले गए।
रात में नौ बजे तक भी कांवड़िये नहीं पहुंचे तो दुकानदार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी दी। दो कांवड़ियों के लापता होने की सूचना पर अधिकारियों में खलबली मच गई। दोनों कांवड़ की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। दोनों कांवड़ियों की तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिले। रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों कांवड़िये वापस पहुंचे। पुलिस ने उनसे नाम पते व अन्य जानकारी करने लगी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद दोनों कांवड़िये अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों कांवड़िये थके होने के कारण शिविर में जाकर सो गए थे। रात में दोनों स्वयं ही वापस आ गए थे और अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए।