फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two including Butradi Pradhan died in road accidents

अलग-अलग सड़क हादसों में बुटराड़ी के प्रधान समेत दो की मौत

Wed, 15 Jul 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two including Butradi Pradhan died in road accidents
शामली। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गांव बुटराड़ी के प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटराड़ी के ग्राम प्रधान करणवीर सिंह (52) सोमवार शाम किसी काम से शामली आए थे। देर रात वह शामली से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जब वे गांव काबड़ौत पुल से आगे मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंचे तो गांव के मोड़ से पहले ही किसी वाहन की चपेट में आ गए और डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने प्रधान को मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद रात में परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के पुत्र रोबिन की तरफ से सूचना दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव में ले गए, जहां पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दूसरा हादसा आदर्श मंडी थाने के निकट भैंसवाल रोड पर हुआ। शहर केे मोहल्ला शांति नगर निवासी मुकेश वर्मा (45) टेलरिंग का काम करते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे वे पैदल ही किसी काम से भैंसवाल रोड से जा रहे थे। थाने के निकट ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। जब वह रात को घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मुकेश के रूप में की। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र राहुल वर्मा की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed