फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two hundred years old Siddhapith ancient temple of Bankhandi Mahadev

दो सौ साल पुराना सिद्धपीठ प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर

Mon, 29 Jul 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two hundred years old Siddhapith ancient temple of Bankhandi Mahadev
कैराना का बनखंड़ी महादेव का प्राचीन मंदिर। - फोटो : SHAMLI
फोटो
विज्ञापन

शिवरात्रि पर विशेष
कैराना। प्राचीन देवी मंदिर तालाब श्रंखला में स्थित सिद्धपीठ बनखंडी महादेव मंदिर का पौराणिक महत्व है। यह मंदिर दो सौ साल पुराना है। इसमें प्राकृतिक रूप से जमीन के अंदर से निकला शिवलिंग अद्भुत और चमत्कारी है। मंदिर की देखभाल करने वाली संस्था शिव सेवा सनातन मंडल के अध्यक्ष स्वराज शर्मा ने बताया कि 200 साल पहले यहां पर वनखंड थे। वनखंड में गवाला गाय चराने ले जाता था। एक गाय हर रोजना एक स्थान पर जाकर खड़ी हो जाती थी और उसके थनों से दूध अपने आप बहने लगता था। गवाले ने उस स्थान को फावड़े से खोद कर देखा तो शिवलिंग दिखाई दिया। गवाला प्रतिदिन शिवलिंग की पूजा करने लगा। धीरे धीरे बात फैली तो आसपास के लोग भी यहां आकर पूजा करने लगे। आज भी शिवलिंग के ऊपर फावड़े का निशान देखा जा सकता है। करीब 150 साल पहले महंत शिवगिरी महाराज यहां आए तथा शिव की तपस्या करने लगे। बाद में यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। महंत शिवगिरी 1971 में ब्रह्मलीन हो गए थे। इनकी समाधि भी परिसर में बनी है। मान्यता है कि यहां पर सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। शिवरात्री पर यहां हजारों कावड़िए और शिवभक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed