{"_id":"6ac7fa791b438a1673088b6f","slug":"two-groups-clashed-after-a-car-was-sideswiped-kicks-and-punches-were-freely-exchanged-shamli-news-c-26-1-sal1002-175697-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कार की साइड लगने पर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कार की साइड लगने पर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे
Fri, 09 Oct 2026 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के गंगेरू मार्ग पर बुधवार को कार की साइड लगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले और एक कार में भी तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जनपद सहारनपुर के गांव संगाठेड़ा निवासी मुस्तकीम, मुनव्वर, जाहिद और सरवर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में एक मौत में शामिल होने आए थे। लौटते समय उनकी कार की गंगेरू मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से साइड लग गई। इसके लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष के कांधला सोनू ने भी पिटाई का आरोप लगाया है।
जांच अधिकारी थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।