फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two friends drowned in Yamuna river due to bathing in Shamli and diver are searching

शामली: यमुना नदी में डूबे दो दोस्त, एक का शव बरामद, दूसरे युवक की तलाश में जुटे गोताखोर

Thu, 28 Sep 2023 09:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Sep 2023 09:03 PM IST
सार

Shamli News : दो दोस्त नहाते समय यमुना नदी में डूब गए। डूबने की सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गोताखोरों ने एक युवक के शव को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Two friends drowned in Yamuna river due to bathing in Shamli and diver are searching
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यमुना नदी में नहाने गए एक ही मोहल्ले के तीन दोस्तों में से दो दोस्त पानी में डूब गए। तीसरे साथी के शोर मचाने पर प्राइवेट गोताखोरों ने यमुना में युवकों की तलाश की। सूचना पर पुलिस व परिजनों के अलावा काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। देर शाम गोताखोरों ने एक युवक के शव को यमुना से निकाल लिया।

विज्ञापन


शामली जनपद के कौरान के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी शमीम का पुत्र आसिफ (19), नफीस का बेटा साजेब (18) व तीसरा साथी नईम बृहस्पतिवार को फिल्म देखने हरियाणा के पानीपत गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खाकी ने किया ऐसा कांड: रातभर गिड़गिड़ाती रही युवती, नहीं पसीजा किसी अफसर का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लौटते समय तीनों साथी बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे हरियाणा की ओर यमुना नदी में नहाने लगे। इस दौरान आसिफ व साजेब यमुना नदी के गहरे कुंड में डूब गए। दोनों को डूबता देख नईम ने शोर मचा दिया। जिसके बाद कैराना के यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई मुनेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और प्राइवेट गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू करा दी।

यह भी पढ़ें: यूपी: शादी के नौ माह बाद भी कुंवारी हूं, तन को छुआ तक नहीं, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

सूचना पर युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शाम करीब साढ़े छह बजे गोताखोरों ने यमुना में डूबे साजेब का शव यमुना से बाहर निकाल लिया, जबकि आसिफ का पता नहीं चल सका था। 

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यमुना में डूबे साजेब के शव को निकाल लिया गया है। जबकि दूसरे युवक आसिफ का अभी पता नहीं चल सका। युवकों के पिता शमीम और नफीस मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed