फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband not even touched me after nine months of marriage, wife filed a case against her husband and in-laws

यूपी: शादी के नौ माह बाद भी कुंवारी हूं, तन को छुआ तक नहीं, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 28 Sep 2023 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Sep 2023 01:31 PM IST
सार

मेरठ की युवती से शादी के नौ महीने बाद भी पति ने पत्नी को छुआ तक नहीं है। वैवाहिक संबंध बनाने तक की कोई कोशिश नहीं की। साथ रहने के बावजूद दोनों के बीच वैवाहिक संबंध नहीं बने हैं। इसे लेकर विवाहिता ने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
husband not even touched me after nine months of marriage, wife filed a case against her husband and in-laws
दुल्हन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ निवासी एक विवाहिता ने थाने में पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए कहा, 'सर, मेरी शादी को नौ महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक पति ने मेरे साथ सुहागरात नहीं मनाई है।

विज्ञापन


विवाहिता ने कहा कि हम पति-पत्नी के बीच शादी के इतने दिन बाद भी वैवाहिक संबंध नहीं बन सके हैं। यहां तक कि उसने मेरे शरीर को छुआ तक नहीं है। शादी को नौ माह का समय बीत चुका है, पति रिश्ता बनाने के बजाय उल्टा नौकरी का वास्ता देकर दिल्ली में एक फ्लैट खरीदकर देने की मांग करता है। पत्नी की तरफ से दिल्ली के इस परिवार पर संगीन धाराओं में परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

परतापुर की रहने वाली युवती की शादी मवाना के एक मोहल्ला निवासी युवक से दिसंबर 2022 में हुई थी। विवाहिता ने बताया कि 26 लाख रुपये में होटल मुकुट महल में उसकी शादी की गई थी। पति एक आइटी कंपनी में एचआर पद पर है।

शादी के बाद से पति ने पत्नी को छुआ तक नहीं है। वैवाहिक संबंध बनाने तक की कोई कोशिश नहीं की है। इतना ही नहीं, मवाना से उसे अपने साथ दिल्ली भी ले गया। यहां साथ रहने के बाद भी दोनों में पति और पत्नी वाला रिश्ता नहीं बन पाया। उल्टा पति लगातार दिल्ली में एक फ्लैट दिलाने की मांग करता रहा।

विज्ञापन

शादी के नौ महीने बाद पत्नी का छलका
विवाहिता के मायके वालो ने युवक के बारे में ससुराल वालों से पूछा, तब बताया कि उसका उपचार चल रहा है। वह अभी वैवाहिक संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी होने लगी। मामला यहां तक पहुंचा कि आरोपित पति ने रेलिंग में सिर मारकर पत्नी की जान लेने तक का भी प्रयास किया है।

इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति विशाल तेवतिया, उसके पिता सुधीर तेवतिया और मां ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक वैवाहिक रिश्ते के लायक नहीं है, उसके बाद भी धोखे में रखकर उसकी शादी कर दी गई है। अब परिवार के लोग उपचार चलने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed