{"_id":"6a1f2de9f7375ff23e0062cb","slug":"two-embankments-will-be-built-at-a-cost-of-rs-412-crore-in-bhadi-providing-relief-from-floods-shamli-news-c-26-1-sal1002-166709-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भड़ी में 4.12 करोड़ रुपये से बनेंगी दो ठोकरें, बाढ़ से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भड़ी में 4.12 करोड़ रुपये से बनेंगी दो ठोकरें, बाढ़ से मिलेगी राहत
Wed, 03 Jun 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में बाढ़ नियंत्रण को मजबूत करने की दिशा में सिंचाई एवं ड्रेनेज विभाग ने तैयारी की है। विभाग द्वारा शासन को भेजी गई 25 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं में से भड़ी क्षेत्र की दो परियोजनाओं को स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं पर 4.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुधांशु ने बताया कि भड़ी क्षेत्र में यमुना नदी पर एक किलोमीटर लंबाई में ठोकर का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा भड़ी के निकट एक अन्य स्थान पर 2.12 करोड़ रुपये की लागत से दूसरी ठोकर का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से बरसात के दौरान यमुना के कटान और बाढ़ के खतरे से राहत मिलेगी तथा किसानों की फसलों और भूमि को नुकसान से बचाया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि दोनों परियोजनाओं पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा, ताकि मानसून से पहले आवश्यक कार्य पूरे किए जा सकें।
डीएम आलोक कुमार यादव ने बताया कि जिले में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। आगामी 15 जून से जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण चौकियां स्थापित की जाएंगी। जिले में कुल 10 बाढ़ चौकियां बनाई जानी हैं, जहां से स्थिति पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
कमला कॉलोनी में जल्द शुरू होगा सड़क और नाली निर्माण कार्य
शामली। नगर पालिका क्षेत्र की कमला कॉलोनी के लोगों को जल्द ही टूटी सड़क और जलनिकासी की समस्या से राहत मिलेगी। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि वार्ड संख्या-5 स्थित कमला कॉलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए ठेका प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सड़क और नाली बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। संवाद