{"_id":"5df7dbfd8ebc3e879b77ebd8","slug":"two-day-annual-winter-sports-festival-begins-at-rock-gold-academy-shamli-news-mrt459120494","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉक गोल्ड एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक शीतकालीन खेलकूद समारोह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉक गोल्ड एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक शीतकालीन खेलकूद समारोह शुरू
विज्ञापन
शामली रॉक गोल्ड एकेडमी में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करत
- फोटो : SHAMLI
शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह ऊर्जा 2019 का आयोजन किया गया। पहले दिन गौड़ एवं गोला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सोमवार को रॉक गोल्ड एकेडमी में विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, प्रधानाचार्या दीप्ती जैन ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने प्रादेशिक लोकनृत्य, राजस्थानी नृत्य एवं गुजरात का गरबा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बालक बालिकाओं के द्वारा मार्च पास्ट भी किया गया।
पहले दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। 200 मीटर बालक वर्ग में लक्ष्य प्रथम स्थान पर, पुलकित द्वितीय स्थान पर एवं रिहान तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर वरिष्ठ वर्ग (बालिका) में नैना प्रथम, मालविका द्वितीय एवं अनुष्का तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में दानिश प्रथम, अमन द्वितीय एवं यश गिल तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर सब जूनियर दौड़ बालक वर्ग में पृथ्वी सिंह राणा एवं हिमांक प्रथम, आयुष द्वितीय तथा संयम तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर सब जूनियर दौड़ बालिका वर्ग में आयशा प्रथम, शुगन द्वितीय एवं अंशिका मलिक तृतीय स्थान पर रहीं। तीन पैर की दौड़ बालक वर्ग में सात्विक एवं रिहान प्रथम, धैर्य एवं वंशित द्वितीय, स्वास्तिक एवं सूर्यांश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वंशिका, अविका निर्वाल प्रथम, करिश्मा एवं अनुभवी द्वितीय, शुगन एवं अनुष्का तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महिला थानाप्रभारी निरीक्षक नीरज चौधरी, विशिष्ट अतिथि वीणा अग्रवाल, रश्मि जैन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की महिला कार्यकर्ता अंजली गर्ग मौजूद रही। विजयी प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि के द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शामली रॉक गोल्ड एकेडमी में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करत- फोटो : SHAMLI

शामली रॉक गोल्ड एकेडमी में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI