फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two crooks caught robbing fled after killing tractor

हत्या के बाद ट्रैक्टर लूटकर भागे दो बदमाश पकड़े

Wed, 30 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 30 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two crooks caught robbing fled after killing tractor
शामली। हरियाणा के करनाल जिले में चालक की हत्या करके ट्रैक्टर लूटकर भागे दो बदमाशों को झिंझाना थाना क्षेत्र में दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को लिखा पढ़ी के बाद हरियाणा पुलिस को सौंप दिया। बदमाशों को पकड़ने वाले दो सिपाहियों को आईजी जोन ने 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन



एसपी विजय भूषण ने बताया हरियाणा के करनाल जिले के थाना घरौंडा क्षेत्र में मंगलवार की रात में एक ट्रैक्टर चालक की हत्या करके ट्रैक्टर लूट लिया गया। देर रात करीब 3:30 बजे झिंझाना थाना क्षेत्र में अहमदगढ़ चौकी पर सिपाही गौतम सिंह यादव और हरिओम यादव चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उक्त लूटे ट्रैक्टर को लेकर दो युवक करनाल की तरफ से आए। सिपाहियों ने चेकिंग कर ट्रैक्टर को रोक लिया।
विज्ञापन



पूछताछ करने पर मामला संदिग्ध लगने पर दोनों युवकों को थाने लाया। इसके बाद पूछताछ में पता चला उक्त ट्रैक्टर करनाल जिले के थाना घरौंडा क्षेत्र से लूटकर लाए हैं। ट्रैक्टर लूटने के दौरान चालक की हत्या भी की। पकड़े  युवक सचिन और रवि घरौंडा थाना क्षेत्र के गांव करीदपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी के बारे में करनाल पुलिस के अधिकारियों से बात की, तो उन्होंने हत्या के बाद ट्रैक्टर लूट घटना की पुष्टि की। बुधवार की सुबह करनाल जिले की पुलिस झिंझाना थाने आई और दोनों युवकों को अपने साथ ले गई।


पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
शामली। कस्बा बनत में देवस्थान पर तोड़फोड़ करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी होने पर सपा महिला प्रकोष्ठ ने पुलिस को सम्मानित किया। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंशु शर्मा प्रकोष्ठ की अन्य पदाधिकारियों के साथ बुधवार को एसपी दफ्तर पहुंची।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कस्बा बनत में शरारती तत्व ने देवस्थान पर तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की साजिश की। सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस ने तत्काल आरोपी राजकुमार निवासी बधेव को गिरफ्तार कर लिया था। यदि यह कार्रवाई नहीं हो पाती, तो मामला सांप्रदायिक रूप भी ले सकता था।


इसी के चलते एसपी शामली विजय भूषण, एएसपी वीके मिश्र, एसओ आदर्श मंडी राजबहादुर सिंह, कंट्रोल रूम में तैनात पांच महिला कांस्टेबलों सहित अन्य पुलिसकर्मियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं, करनाल जिले में हत्या कर ट्रैक्टर लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ने वाले सिपाही हरिओम, गौतम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed