{"_id":"5f036ba68ebc3e42c0412f4c","slug":"two-corona-positive-including-vegetable-seller-shamli-news-mrt489984631","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता सहित दो कोरोना पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता सहित दो कोरोना पॉजीटिव
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता सहित दो कोरोना पॉजिटिव
शामली/थानाभवन। सोमवार को थानाभवन कस्बे में एक और दुकानदार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। पीड़ित को झिंझाना कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा जलालाबाद निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। जबकि 233 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
सामुदायिक चिकित्सालय थानाभवन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कांति प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से सब्जी मंडी में लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इन सैंपल की रिपोर्ट सोमवार दोपहर को चिकित्सालय पहुंची। इसमें सब्जी मंडी का एक दुकानदार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दुकानदार को झिंझाना कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। परिवार के चार अन्य सदस्यों को क्वारंटीन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त दुकानदार सब्जी के साथ चूड़ियां बेचने की भी दुकान करता है। इससे स्वास्थ्य विभाग को संदेह है कि उक्त दुकानदार के जरिए कई महिलाओं को भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। प्रथम दृष्टया प्रशासन की मदद से दुकानदार के मोहल्ला शाहलाल व सब्जी मंडी को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग उन महिला व पुरूषों की सूची तैयार में भी जुट गया है कि जो लोग पिछले 15 दिन से उक्त दुकानदार के संपर्क में आए हैं। इसके बाद सूची में शामिल होने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी जसजीत कौर के अनुसार सोमवार सुबह मेरठ मेडिकल से 233 नेगेटिव रिपोर्ट मिली है। इसके अलावा दो कोरोना पॉजिटिव ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, शामली के जलालाबाद निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति बीमार होने पर दो जुलाई को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसका वहीं पर कोरोना की जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि सोमवार शाम को मेरठ में भर्ती जलालाबाद निवासी व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मेरठ से उस व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी मिलने पर उसके परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। इस व्यक्ति गिनती जनपद के कोरोना पॉजिटिव केस में की जाएगी।