फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two colleges sent objection to the examination center

परीक्षा केंद्र निर्धारण पर दो कालेजों ने भेजी आपत्ति

Thu, 25 Feb 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two colleges sent objection to the examination center
शामली। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण पर दो कालेजों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को आपत्ति भेजी है। परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक से आपत्तियों पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए शासन स्तर से पहले 41 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए थे, जिन पर 30 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई थीं। 21 कालेजों से आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। जिला स्तरीय समिति द्वारा आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 38 प्रस्तावित केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजी गई थीं। प्रस्तावित केंद्रों को लेकर परिषद की वेबसाइट पर आपत्तियां मांगी गई थीं। दो कालेजों ने परिषद को आपत्तियां भेजी हैं।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने बताया कि उनके कालेज के इंटर के करीब 234 छात्र हैं, जिनमें से आधे छात्रों का परीक्षा केंद्र कुरमाली के इंटर कालेज में और आधे छात्रों का परीक्षा केंद्र खंदरावली के इंटर कालेज में बनाया है। दोनों केंद्रों की दूरी आठ से 10 किमी है। दोनों स्थानों पर आवागमन के लिए यातायात की व्यवस्था न होने से छात्रों को परेशानी होगी और निजी वाहनों से ही आने-जाने की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने शहर में ही परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कसेरवा कलां ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है। परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि नियमानुसार परीक्षा केंद्रों प्रस्तावित किए गए हैं। दोनों आपत्तियों का निस्तारण कर परिषद को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed