फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two arrested with country liquor worth 12 lakhs

तस्करी करके लाई जा रही 12 लाख की देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with country liquor worth 12 lakhs
कैराना पुलिस द्वारा पकडे गये शराब तस्करी के आरोपी - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। पुलिस व आबकारी टीम ने कैंटर से हरियाणा में निर्मित 500 पेटी देशी शराब पकड़ी। पुलिस टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराब पर उत्तर प्रदेश के फर्जी क्यूआर कोड व रैपर लगाकर यहां शराब तस्करी करते हैं।
एसपी अभिषेक झा के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार सुबह करीब चार बजे कोतवाली पुलिस व आबकारी टीम ने कांधला रोड जहानपुरा पुलिया के निकट से संदिग्ध कैंटर पकड़ा। चेकिंग करने पर कैंटर से 500 पेटी हरियाणा निर्मित देशी शराब, बड़ी संख्या में फर्जी क्यूआर कोड व रैपर बरामद हुए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रॉकी व अजय निवासी गांव जठेड़ी थाना राई जनपद सोनीपत हरियाणा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया।
विज्ञापन

शराब तस्करी करने का तरीका
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों ने बताया कि गांव जठेड़ी निवासी उनके तीसरे साथी जॉनी ने करनाल से शराब से भरा कैंटर, फर्जी क्यूआर कोड उपलब्ध कराए थे। बताया कि कांधला के रास्ते कैराना के जंगल में ले जाकर शराब पर उत्तर प्रदेश के फर्जी क्यूआर कोड व रैपर बदलने थे। यह शराब कैराना में किसे सप्लाई करनी थी, यह जॉनी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा। बरामद कैंटर जांच में दिल्ली निवासी व्यक्ति का पाया गया है। इसके बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed