फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two arrested with a smack of 10 lakhs in checking

चेकिंग में 10 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with a smack of 10 lakhs in checking
चेकिंग में 10 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

चौसाना। पुलिस ने बिडौली मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक को बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख की रुपये बताई है।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चौसाना पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक स्मैक को लेकर तस्करी करने के लिए निकले हैं। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार व एसआई नफीस अहमद ने मय फोर्स के साथ घेराबंदी की और बिडौली मार्ग पर चेकिंग के दौरान दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों के नाम इकराम और हारुण निवासी ओदरी थाना झिंझाना है। तलाशी के दौरान पुलिस को युवकों से चार पैकेट मिले, जिसमें स्मैक बरामद हुई। चौकी प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए युवकों को गंगोह में स्मैक को डिलीवर करना था। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed