फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two arrested for extorting money posing as Environment Commission officials

Shamli News: पर्यावरण आयोग के अधिकारी बनकर उगाही करने वाले दो पकड़े

Tue, 14 Apr 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for extorting money posing as Environment Commission officials
कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे उद्यमी-व्यापारी। स्रोत उद्यमी
शामली। शहर में दिल्ली रोड स्थित बर्तन बनाने की फैक्टरी में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के अधिकारी बताकर तीन लोगों ने फैक्टरी संचालक से 50 हजार रुपये की मांग की। न देने पर फैक्टरी सील करने की धमकी दी। सूचना पर उद्यमियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया जबकि एक मौके से भाग गया। डीएम ने पुलिस को फर्जी अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर सुभाष जैन की बर्तन बनाने की फैक्टरी है। सोमवार दोपहर को तीन लोग फैक्टरी में पहुंचे। उन्होंने खुद को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के अधिकारी बताया। इनमें एक व्यक्ति ने अपना नाम आबिद बताते हुए आईकार्ड भी दिखाया। उन्होंने फैक्टरी से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण ज्यादा होना बताते हुए फैक्टरी संचालक सुभाष जैन से 50 हजार रुपये देने अथवा फैक्टरी सील करने की धमकी दी।
विज्ञापन

सुभाष जैन की सूचना पर लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल, राजीव जैन, आशीष अग्रवाल, वेदप्रकाश आर्य, मुकेश धीमान, देवेंद्र कुमार, आलोक जैन, अमित जैन, अभिनव बंसल, निर्मल जैन, विपुल मित्तल, नरेंद्र कुमार आदि फैक्टरी पहुंचे और अवैध वसूली पर रोष जताते हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने मामले की जानकारी डीएम अरविंद चौहान को दी। डीएम के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक व्यक्ति मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों लोगों को डीएम के सामने पेश किया। डीएम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो दोनो फर्जी पाए गए। कोतवाली में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम आविद निवासी कैराना, रिशिराज मलिक निवासी बड़ौत जिला बागपत बताया जबकि मौके से भागे आरोपी का नाम जीशान निवासी मोहम्मदपुर राई बताया। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरनगर से प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी शामली पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे उद्यमी-व्यापारी। स्रोत उद्यमी

कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे उद्यमी-व्यापारी। स्रोत उद्यमी

कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे उद्यमी-व्यापारी। स्रोत उद्यमी

कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे उद्यमी-व्यापारी। स्रोत उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed