{"_id":"7fccb850e0c3d664ff0f8ef072b3f264","slug":"two-and-a-half-million-of-copper-and-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई करोड़ के तांबे समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई करोड़ के तांबे समेत दो गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने करीब दस टन तांबे से भरा एक ट्रक पकड़ा। चालक और परिचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तांबा हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ थाना क्षेत्र की फैक्ट्री से लूटा गया था। जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है।
रविवार तड़के लगभग तीन बजे झिंझाना पुलिस बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच करनाल की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया गया। जिस पर चालक और परिचालक ट्रक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया और ट्रक समेत दोनों आरोपियों को थाने ले आई। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें तांबा भरा हुआ था।
थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पकड़े गया चालक तारा सिंह राजपूत निवासी जुब्बल शिमला हिमाचल प्रदेश और परिचालक पलबिंदर सिंह निवासी पव्वाराली थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर है। आरोपियों ने बताया कि यह ट्रक बिड़ौली चेक पोस्ट पार कराने के लिए दो लोगों ने दो लाख देने को कहा था। जो स्विप्ट कार से ट्रक के साथ ही चल रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर भाग खड़े निकले।
विज्ञापन
ट्रक से बरामद तांबे के बारे में वह कुछ नहीं बता सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि तांबे की कीमत करीब ढाई करोड़ है। यह तांबा हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में सलोन की तांबा फैक्ट्री से लूटा गया था। सलोन के थानाध्यक्ष से इस संबंध में बात हो गई है।
उन्होंने बरामद तांबे के नंबर आदि के बारे में बताया। हालांकि अभी नालागढ़ पुलिस यहां नहीं पहुंची है। पुलिस ने पकड़े गए चालक और परिचालक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। जबकि तांबा और ट्रक को सीज कर दिया गया है।