फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two accused arrested with stolen bikes

चोरी की बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 May 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with stolen bikes
चोरी की बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कांधला। रविवार को थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव किवाना से कुछ लोग चोरी की गई बाइक को बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने किवाना मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों तसलीम उर्फ छोटू निवासी कैजीपुरा बागपत और इमरान निवासी गांव रथौड़ा थाना छपरौली जिला बागपत की निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक बरामद की। उनके कब्जे से दो चाकू बरामद हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर चोर है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। उधर, गांव गढ़ीदौलत में मुबारिक व इशाक पक्ष के बीच प्लॉट को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार की शाम को दोनों पक्षों के बीच प्लॉट विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष इशाक पक्ष से सन्नो, इशाक और मुबारिक पक्ष से आरिफ सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed