फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two accused arrested in Ajay murder case

अजय हत्याकांड के इनामी दो आरोपी गिरफ्तारी

Tue, 24 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Ajay murder case
कैराना कोतवाली में गिरफ्तार हत्यारोपी। - फोटो : SHAMLI
अजय हत्याकांड के इनामी दो आरोपी गिरफ्तारी
विज्ञापन

कैराना। आठ दिन पहले गांव भूरा में युवक की हत्या में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

गांव भूरा में 16 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे 27 वर्षीय अजय की ईख के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक अजय दुष्कर्म के मुकदमे की पैरवी कर रहा था। इसी रंजिश में यह हत्या किया जाना सामने आया था। मृतक के पिता सुरेंद्र की तरफ से गांव के शुभम व उसके भतीजे सन्नी को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अगले दिन डीआईजी प्रीतिंदर सिंह व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया था और पुलिस को जल्द ही हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। साथ ही पीड़ितों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। एसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए सर्विलांस व एसओजी की टीमों को लगाया था। सोमवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे कैराना पुलिस, थाना बाबरी पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव भूरा के जंगल में दबिश देकर दोनों आरोपी शुभम व सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि उसको सूचना मिली थी कि मृतक अजय द्वारा उसके खिलाफ मुकदमे में मदद की जा रही थी, जिस पर गुस्से में उसने अपने साथी सन्नी के साथ अपने मामा रविन व पिता नाथीराम के सहयोग से अजय की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed