Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Turbine reached Shamli from Biswa Sugar Mill of Sitapur

Shamli News: सीतापुर के बिस्वा चीनी मिल से शामली पहुंची टरबाइन

Wed, 07 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Turbine reached Shamli from Biswa Sugar Mill of Sitapur
शामली शुगर मिल में नई टरबाइन को उतारते कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
सीतापुर के बिस्वा चीनी मिल से शामली पहुंची टरबाइन
विज्ञापन

शामली। सीतापुर जिले की बिस्वा चीनी मिल से तीन मेगावाट की एक टरबाइन आज सुबह अपर दोआब चीनी मिल शामली में पहुंच गई है। इस टरबाइन के स्थापित होने में पांच दिन का समय लगेगा। इसके बाद चीनी मिल अपनी 60-65 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर सकेगी।
गत 29 नवंबर को अपर दोआब चीनी मिल में तीन मेगावाट टरबाइन की स्टीम ज्वाइंट फटने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। टरबाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण शामली चीनी मिल की पेराई क्षमता 41 से 45 हजार क्विंटल पर चल रही है। टरबाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद मिल के इंजीनियरों की टीम पुुुरानी टरबाइन खरीदने के लिए जुट गया था। शामली चीनी मिलों के इंजीनियरों की भागदौड़ के बाद गत शनिवार को सीतापुर जिले की बिस्वा चीनी मिल की टरबाइन शामली चीनी मिल की टरबाइन से मैच मिल गया था। इसके बाद से शामली चीनी मिल के अफसरों ने सीतापुुुर जिले की बिस्वा चीनी मिल से तीन मेगावाट की टरबाइन खरीदने की प्रक्रिया शुरु कर दी थी।
विज्ञापन

बुधवार को बिस्वा चीनी मिल से तीन मेगावाट की टरबाइन अपर दोआब चीनी मिल शामली में पहुंच गई है। शामली चीनी मिल के यूनिट हैड प्रदीप सल्लार, गन्ना महाप्रबंधक सुशील खोखर, उपमहाप्रबंधक कर्णपाल सिंह सरोहा, एजीएम दीपक राणा, डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने आदि ने मौके पर पहुंचकर बिस्वा से आई टरबाइन का निरीक्षण किया। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि चीनी मिल के अफसरों ने अगले पांच दिन में टरबाइन स्थापित करना बताया है। इसके बाद मिल अपनी 60-65 हजार क्विंटल प्रतिदिन की क्षमता तक पहुंच जाएगी।

शामली शुगर मिल में नई टरबाइन को उतारते कर्मचारी

शामली शुगर मिल में नई टरबाइन को उतारते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed