फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck overturned due to tyre burst on Senhta bridge, five people injured

Shamli News: सेंहटा पुल पर टायर फटने से ट्रक पलटा, पांच लोग घायल

Tue, 11 Feb 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 11 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned due to tyre burst on Senhta bridge, five people injured
शामली में सेंहटा पुल पर पलटा ट्रक। संवाद
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सेंहटा बाईपास पुल पर टायर फटने से असंतुलित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक पुल की रेलिंग से जा टकराया और नीचे गिरने से बच गया। हादसे में ट्रक में सवार तीन लोग घायल हुए। क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों का वन वे संचालन कराया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर जिला बागपत के खेकड़ा से ट्रक जिला सहारनपुर के गंगोह स्थित ईंट भट्ठे पर जा रहा था। बाईपास सेंहटा पुल पर पहुंचा तो अचानक अगला टायर फट गया। हादसे में ट्रक में सवार गुलफाम, रोजो खान व गुल मोहम्मद घायल हो गए जबकि दो अन्य को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। ट्रक की टक्कर से पुल की पक्की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पुल के नीचे से गुजर रहे कई लोग मलबा गिरने से बाल-बाल बच गए। ट्रक के भी नीचे गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गंगोह निवासी परवेज अपनी भाभी आसमा और दो बच्चों के साथ बाइक से मेरठ जा रहे थे। जब वह शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर लांक चौकी के पास पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हुए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed