फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck operator dies after being crushed by the wheel of a truck

Shamli News: ट्रक के पहिए से कुचलने से ट्रक परिचालक की मौत

Tue, 16 May 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Truck operator dies after being crushed by the wheel of a truck
फोटाो
विज्ञापन

-मृतक का भाई ही चला रहा था ट्रक, टायर चैक करने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। ट्रक परिचालक द्वारा ट्रक के टायर चैक करने के दौरान अचानक ट्रक चलने लगा जिस कारण ट्रक के पहिए से कुचले जाने पर परिचालक की मौत हो गई। मृतक का भाई ही ट्रक चला रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

सहारनपुर जिले के थाना नुकुड के गांव टिडौली निवासी माजिद ट्रक में सहारनपुर से इंवर्टर और बैटरे लेकर मुंबई के लिए जा रहा था। साथ में ट्रक परिचालक उसका बड़ा भाई साजिद (36) भी था। रात करीब डेढ़ बजे भूरा बाईपास फ्लाईओवर के निकट अचानक ट्रक में आवाज हुई। इसके बाद साजिद नीचे उतरकर ट्रक के पहियों को चेक करने लगा। इसी बीच ट्रक चल पड़ा और साजिद पहिए के नीचे कुचल गया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद परिचालक को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed