फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck loaded with clothes caught fire in Shamli, loss worth lakhs of rupees

Shamli: कपड़ों से भरा ट्रक बना आग का गोला, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Thu, 22 Feb 2024 12:17 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Feb 2024 12:17 AM IST
सार

Shamli News : शामली में बुधवार देर रात कपड़ों से भरे ट्रक में आग लग गई। आग लगने लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Truck loaded with clothes caught fire in Shamli, loss worth lakhs of rupees
कपड़ों से भरे ट्रक में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में धीमानपुर रेलवे फाटक के पास देर रात करीब 11:10 बजे पानीपत से मुजफ्फरनगर जा रहा ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। पोल से चिंगारी उठकर ट्रक पर जा गिरी, जिससे ट्रक में भरा करीब चार लाख का कपड़ा जलकर राख हो गया। मामले की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर रात पानीपत से कपड़ों से भरा ट्रक शामली से होता हुआ मुजफ्फरनगर के लिए जा रहा था। ट्रक को रामपुर निवासी विकास चला रहा था। जैसे ही ट्रक धीमानपुरा रेलवे फाटक से पहले पहुंचा तो अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराया। जिससे पोल से उठी चिंगारी ट्रक में जा गिरी। जिससे ट्रक काफी देर तक धूं-धूं कर जलता रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Iqra Hassan Pics: लंदन में पढ़ाई, UP में लड़ेंगी MP का चुनाव, समझिए अखिलेश ने मुस्लिम चेहरे पर क्यों चला दांव?

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद हेल्पर मौके से फरार हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों ने भी आग बुझवाने में सहयोग किया। इस दौरान धीमानपुरा रोड पर आवागमन बाधित रहा।

यह भी पढ़ें: किसानों ने भरी हुंकार: अफसर हुए बेबस, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े किसानों के ट्रैक्टर, तस्वीरों में देखें हालात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed