{"_id":"602578268ebc3ee97520055b","slug":"truck-crushed-teenager-sleeping-in-cane-yard-shamli-news-mrt5248997117","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन यार्ड में सो रहे किशोर को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन यार्ड में सो रहे किशोर को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन

ऊन (शामली)। भेड़ चराने के बाद रात में मिल के केन यार्ड में सो रहे किशोर को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
झिंझाना क्षेत्र के गांव बल्ला माजरा निवासी नोनीत (17) पुत्र प्रीतम सिंह अपने साथियों के साथ गांव के जंगल में भेड़ चराता था। बुधवार को भेड़ चराने के बाद वह अपने साथियों के साथ ऊन शुगर मिल के खाली पड़े केन यार्ड में आ गया। पास में ही भेड़ों को छोड़कर सभी साथी रात में केन यार्ड में सो गए। वहां आए एक ट्रक ने नोनीत को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका साथी परविंदर पुत्र सीताराम निवासी चकवाली जिला सहारनपुर घायल हो गया।
आरोपी चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों के अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी झिंझाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।