फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trouble in Broken Road

एलम में टूटी सड़क बन रही मुसीबत

Mon, 09 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Trouble in Broken Road
एलम में टूटी सड़क बन रही मुसीबत
विज्ञापन

कांधला। दिल्ली-सहारनपुर रोड के एलम के निकट टूट जाने के कारण नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम में बाईपास बनने के कारण मुख्य मार्ग पर कार्य नहीं चल रहा है। जो कंपनी इस हाईवे को बना रही है उसके ओवरलोड डंपरों ने मुख्य सड़क को तोड़ दिया है। कस्बावासी सुधीर पंवार, उपेंद्र, राहुल, सोनू, देवेंद्र, राकिब, राहुल ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर रोड पर फोरलेन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। जो कंपनी इस हाईवे को बना रही है, उसके ओवर लोड वाहन कस्बे के बीच से गुजरते हैं, जिसके कारण सड़क पूरी तरह टूट गई है। सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में कस्बावासियों ने एडीएम अरविंद कुमार को ज्ञापन दिया। इस दौरान सुधीर पंवार, वीरेंद्र वर्मा, जसवीर पंवार, राजेंद्र पवार, प्रवेंद्र पंवार, देवेश चौधरी, कपिल पवार, विक्रांत चौधरी, जगदीश पंवार, वरुण पंवार, प्रदीप पवार, जितेंद्र पवार, इंदर कुमार, अरुण कुमार, जगमेर पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed