फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Troॅfi honored by giving children

ट्राॅफी देकर बच्चों को किया सम्मानित

Sat, 28 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 28 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Troॅfi honored by giving children
cultural event - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कस्बे के सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में 68वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. संध्या रानी ने ध्वजारोहण करने के साथ ही छात्र-छात्राओं के देश से प्रेम करने के लिए प्रेरित किया। अलख संस्था अध्यक्ष डॉ. विक्रांत जावला के द्वारा कस्बे के रेलवे रोड स्थित हिंदू इंटर कॉलेज व नेशनल इंटर कॉलेज में छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया ।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद में चेयरमैन हाजी वाजिद हसन व खंड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख हरविंदर चौधरी व मंडी परिसर में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जाहिद राज ने ध्वजारोहण कर मिठाई वितरित की। वहीं कस्बे के पंजाबी धर्मशाला में स्थित संत गोरख नाथ चिल्ड्रन एकेडमी में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन


इस दौरान रंजना मित्तल, ऊषा, क्षितिज सहित आदि मौजूद रहा। क्षेत्र के गांव गंगेरू में मदरसा जामिया सिदीकिया नुरूल इस्लाम में कारी अकबर व कस्बे के राजकीय अस्पताल के पीछे मदरसा तजवीदुल कुरान में कारी मुस्तकीम ने ध्वजारोहण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान खेड़ा कुरतान प्रधान अलिम, मोहम्मद वासिल, हाफिज सुफियान, मुफ्ती अकरम मौजूद रहे। दून पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक संजीव
कुमार सैनी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मोहल्ला खैल स्थित मदरसा इसराफुल मुसलीमीन में बल्लू बेग ठेकेदार के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। इस दौरान वहां पर कारी कमरूजमा, डॉ. सलीम मिर्जा, अजमल बेग, संजीव प्रधान भारसी, जाहिद, फैसल, कश्मीर, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed