{"_id":"5e5560c48ebc3ef3ae706532","slug":"trigonometry-questions-confuse-students-shamli-news-mrt470831059","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकोणमिति के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिकोणमिति के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया
विज्ञापन
शामली के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज में परीक्षा देने के लिए लगी छात्राओं की लाइन।
- फोटो : SHAMLI
त्रिकोणमिति के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया
शामली। यूपी बोर्ड में गणित की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में भय बना रहता है। परीक्षार्थियों में प्रश्नपत्र को लेकर पहले से अंदर ही अंदर अनजाना सा डर बना रहता है। मंगलवार को पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल की गणित की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 9502 में 9063 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 439 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों से बातचीत की गई तो अधिकतर का कहना था कि त्रिकोणमिति के कुछ सवालों को हल करने में कठिनाई आई, साथ ही सभी सवाल कोर्स के अनुसार ही आने पर परीक्षार्थी उत्साहित नजर आए।
गांव कुरमाली निवासी शाहरुख ने बताया कि प्रश्नपत्र के सभी सवाल हल किए हैं। प्रश्नपत्र औसत रहा। इसे कठिन भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि सभी सवाल कोर्स से ही आए थे। प्रश्नपत्र में त्रिकोणमिति में फार्मूलों को लेकर कुछ उलझन बनी रही, जिससे प्रश्न का उत्तर देने में कठिनाई आई, लेकिन उन्होंने सभी सवाल हल किए। शिवम ने बताया कि प्रश्नपत्र में त्रिकोणमिति के कुछ सवाल ऐसे थे, जिन्हें समझने में थोड़ा समय लगा। द्विघातीय समीकरण के एक-दो सवाल ऐसे थे, जिसमें सोचना पड़ा, लेकिन उसने सभी सवाल हल किए हैं। उन्हें उम्मीद है कि 70 में से 60 अंक तक आ जाएंगे। सोनू ने बताया कि प्रश्नपत्र में त्रिकोणमिति के साथ ज्यामिती और सांख्यिकी के सवाल आए हुए थे। ज्यामिती में रचना और प्रमेय से संबंधित सवाल थे। उसने परीक्षा की तैयारी की थी, इसलिए उसे प्रश्नपत्र मुश्किल नहीं लगा। छात्रा फूलझड़ी ने बताया कि गणित के प्रश्नपत्र की पहले से ही तैयारी की गई थी, इसलिए उसके लिए प्रश्नपत्र आसान ही रहा। परीक्षा में उसके 60 से अधिक अंक आने की उम्मीद है। साइमा ने बताया कि त्रिकोणमिति के एक-दो सवाल कठिन थे। बाकी सभी सवाल औसत थे, जिसने तैयारी की थी, उसके लिए आसान और जिसने पहले पढ़ाई नहीं की, उसके लिए प्रश्नपत्र मुश्किल रहा। सानिया ने बताया कि द्विघातीय समीकरण के कुछ सवालों को हल करने में कठिनाई आई। त्रिकोणमिति में भी एक-दो सवाल हल करने में समय लगा, लेकिन सभी सवालों के उत्तर लिखे गए हैं। उसे उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।

शामली के वीवी इंटर कालेज में परीक्षा देकर आतीं छात्राएं।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन