फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tricolor hoisted on eight thousand houses and establishments

Shamli News: आठ हजार घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगे फहराए

Tue, 15 Aug 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted on eight thousand houses and establishments
- नगर पालिका चेयरमैन की पहल, लोगों को भी तिरंगे बांटे गए
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद संगल द्वारा नगर में पहली बार घरों के साथ-साथ नगर की समस्त मार्किट में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया गया। अमृत योजना के 76 वीं वर्षगांठ पर शहर में आठ हजार से ज्यादा तिरंगे ध्वज फहराए गए हैं।

13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद संगल द्वारा गुरुद्वारा रेलवे फाटक से धीमानपुरा रोड, शिव चैक, गांधी चैक, बडा बाजार, अजुध्या चौक, सिटी बाजार, फव्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक, बुढ़ाना रोड, हनुमान रोड, मील रोड पर दोनों ओर स्थित प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। साथ ही नगर क्षेत्र में आने वाले समस्त वार्डों में सभासदों के माध्यम से डोर टू डोर तिरंगा झंडा घरों की छतों पर फहराया गया। इस अभियान में अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह, राजीव गोयल, तोहिद रहमानी, हसीन अंसारी, गुलजार मंसूरी, संजय, पंकज गुप्ता, विशाल सिंह तोमर, श्रीकांत राना, आदेश सैनी, राखी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed