फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tricolor hoisted at Pac Camp in Unchagaon

तीन साल पहले शामली आए थे चेतन चौहान

Mon, 17 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted at Pac Camp in Unchagaon
शामली 4ेअगस्त 2017 को बीएसएम स्कूल में पं दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के जिला स्तरीय कार्यक्रम ब? - फोटो : SHAMLI
शामली। पूर्व क्रिकेटर एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान तीन साल पहले शामली में आए थे। वे पार्टी के कार्यक्रम के अलावा खेल प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान शामली में चार अगस्त 2017 को आए थे। उस समय वे बीएसएम स्कूल शामली में पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। समारोह में उन्होंने भाजपा के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया था। बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने मंत्री चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा मंत्री चेतन चौहान उसी दिन शामली राइफल क्लब पर आयोजित खेल प्रतिभा सम्मान समारोह में भी शामिल हुए थे। राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि मंत्री ने शूटिंग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्लब पर शोक छा गया। क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन

--
गांव-गरीब और किसान से जुड़े थे चेतन चौहान
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। कहा कि मंत्री चेतन चौहान बहुत ही मिलनसार थे। मंत्रालय में होने वाली बैठकों में उनसे मुलाकात होती थी। वे गांव, गरीब और किसान से जुड़े हुए थे। उनके निधन से वे स्तब्ध है और दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed