फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tributes paid to martyrs by burning candles

कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 18 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyrs by burning candles
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी - फोटो : SHAMLI
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक मुख्यालय में व्यापारी- पदाधिकारियों ने कर्नल समेत शहीद हुए 20 सैनिकों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी। पूरे देश व प्रदेश में व्यापारी, सभी नागरिक चीनी सामान का प्रयोग बंद कर उनका पूर्णता बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। मौके पर सुभाष चंद धीमान प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदीप विश्वकर्मा जिला संगठन महामंत्री, नरेंद्र अग्रवाल नगराध्यक्ष, रवि संगल नगर महामंत्री, महेश धीमान नगर कोषाध्यक्ष, मनोज मित्तल नगराध्यक्ष युवा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। उधर राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) की जिला एवं शहर कमेटी द्वारा संयुक्त सभा के माध्यम से चीन का विरोध करते हुए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखते हुए वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष वैभव गर्ग आरपीजी सेना के शामली जिला अध्यक्ष योगेश भारद्वाज, शहर अध्यक्ष रविन्द्र आर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमबीर उपाध्याय, प्रवीण पांचाल, राधेलाल शर्मा, फरमान अंसारी कैराना, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed