फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute paid to martyred policemen in Kanpur

कानपुर में शहीद पुलिस अधिकारी, कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 06 Jul 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyred policemen in Kanpur
कैराना कोतवाली में कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते एसपी - फोटो : SHAMLI
कैराना। जनपद कानपुर में शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों को शामली पुलिस ने श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। जनपद कानपुर के बिकरू गांव में दो दिन पहले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी हेतु दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर विकास दुबे और उसके साथियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में पुलिस के आठ अधिकारी/कर्मचारी शहीद हो गए। रविवार को कैराना कोतवाली परिसर स्थित शहीद अंकित तोमर स्तंभ पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और पुलिसकर्मियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा । इस अवसर पर एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ कैराना प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा, व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष अनिल गुप्ता, विकास जैन, प्रदीप गोयल, निशांत अग्रवाल, ईशु गोयल, शगुन मित्तल आदि मौजूद रहे।

कैराना कोतवाली में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते पुलिसकर्मी

कैराना कोतवाली में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed