फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tribute paid on the 12th death anniversary of Kisan Messiah Mahendra Singh Tikait

Shamli News: किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 12वीं पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

Tue, 16 May 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid on the 12th death anniversary of Kisan Messiah Mahendra Singh Tikait
शामली में स्व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत पुण्य तिथी पर प श्रदांजली देते भाकियू कार्यकर्ता
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाकियू महिला विंग ने किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 12वीं पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
सोमवार को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए महिला जिला विंग अध्यक्ष कविता चौधरी ने कहा कि बाबा टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानाें की आवाज उठाने में लगा दिया है। उन्होंने किसानों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया और कभी भी किसी के आगे झुके तक नहीं। हम सभी को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर संगठन को मजबूत बनाना में अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष ऊन लता चौधरी, प्राची सैनी कोषाध्यक्ष, रीता, बबीता, मोनिका, नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार, जिला महासचिव हरविंदर उर्फ मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष अमरदीप लाठियान, जिला सचिव राजीव जावला, परविंदर, देवेंद्र, धर्मवीर, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान मसीहा को दी श्रद्धांजलि
शामली। गठवाला खाप चौधरी राजेंद्र मलिक के आवास पर सोमवार को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक के हरिद्वार में 9 से 11 जून तक आयोजित होने वाले शिविर को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बाबा धर्मप्रकाश मलिक, तहसील अध्यक्ष अंकित मलिक, जावेद तोमर, जयपाल दरोगा, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed