{"_id":"67e6f8006f1000e7cc050698","slug":"treatment-given-to-patients-in-mega-camp-shamli-news-c-26-1-sal1002-139317-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मेगा शिविर में मरीजों को दिया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मेगा शिविर में मरीजों को दिया उपचार
Sat, 29 Mar 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
कैराना में शिविर में मरीजों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
कैराना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को निशुल्क उपचार दिया गया।
शुक्रवार सुबह शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के तहत प्रत्येक नागरिक को उपचार मिलना चाहिए। आयुष्मान कार्ड से गरीब परिवार पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार प्राप्त कर रहे हैं।
शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, दंत रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने निशुल्क उपचार किया और दवाइयां वितरित की। शिविर में सीएमओ अनिल कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल मित्तल, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, आलोक चौहान, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।1