फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traveling will be easier by repairing the tracks of the Eastern Canal

पूर्वी नहर की पटरी की मरम्मत से सफर होगा आसान

Fri, 13 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Traveling will be easier by repairing the tracks of the Eastern Canal
पूर्वी नहर की पटरी की मरम्मत से सफर होगा आसान
विज्ञापन

शामली। जिला मुख्यालय से बागपत जिले की सीमा तक पूर्वी यमुना नहर की खस्ता हाल पटरी की मरम्मत के बाद आम नागरिकों सुविधा मिलेगी। खासकर दुपहिया, छोटे चार पहिया वाहनों को बागपत- दिल्ली आवागमन को सुविधा मिलेगी। नहर की पटरी बाईपास का काम करेगी।
शामली से बागपत जिले में पूर्वी यमुना नहर की पटरी का 15 साल पूर्व निर्माण कराया गया था। अब यह पूर्वी यमुना नहर की पटरी खस्ता हाल में है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शामली से बागपत जिले की पूर्वी यमुना नहर की पटरी की मरम्मत पुन: निर्माण कराने के लिए किसान किसान दिवस मेेें उठाते रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने एवं जिला योजना समिति एवं सांसद की बैठक में पूूर्वी यमुना नहर की पटरी की मरम्मत और पुन: निर्माण का मुद्दा उठाया था। दबाव में सिंचाई विभाग विभाग ने शामली में एसपी आवास से लेकर बागपत जिले के ककड़ीपुर गांव की सीमा तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी की मरम्मत और पुनर्निर्माण का इस्टीमेट बनाकर सिंचाई विभाग के प्रदेश मुख्यालय को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रताप राणा ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर की पटरी के दस किमी सड़क के 70 लाख रुपये की धनराशि के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। धनराशि मिलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
--
-नहर की पटरी बन जाने के बाद बाइपास का काम करेगी
--फोटो
पूर्वी यमुना नहर की पटरी ठीक हो जाए तो शामली से बागपत और दिल्ली जाने के लिए मिनी बाइपास का काम करेगी। दिल्ली-शामली मार्ग पर फोरलेन बन जाने के बाद वाहनों का आवागमन बढ़ जाएगा। दिल्ली- बागपत, शामली हाईवे वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। ऐसे में पूर्वी यमुना नहर की पटरी मिनी बाइपास का काम करेगी। - वीरेंद्र सिंह, एमएलसी, भाजपा।

--रमाला चीनी मिल में पटरी से होकर जाता है गन्ना, किसानों को मिलेगी राहत---
-- फोटो
पूर्वी यमुना नहर की पटरी से कांधला क्षेत्र के नाला, घसौली, गढ़ीश्याम आदि गांवों से रमाला चीनी मिल में भैंसा बोगी, ट्रोला आदि से गन्ना जाते हैं। कांधला क्षेत्र के लोग दुपहिया, छोटे चार पहिया वाहनों से बड़ौत और बागपत जिले से होकर गुजरते हैं। पूर्वी नहर की पटरी की मरम्मत होने से किसानों और आम लोगों को राहत मिलेगी। - सुनील पंवार किसान नाला गांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed