फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Travel will become expensive from April 1, additional toll fee will have to be paid

टोल टैक्स फिर बढ़ेगा: जेब पर पड़ेगा महंगाई का असर, एक अप्रैल से होगा लागू, देखिए पूरी लिस्ट

Sat, 30 Mar 2024 05:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 30 Mar 2024 05:26 PM IST
सार

Shamli News : यूपी के इस हाईवे पर एक अप्रैल से टोल टैक्स में वृद्धि होने वाली है। यह वृद्धि पांच से लेकर 15 रुपये तक होगी। 

विज्ञापन
Travel will become expensive from April 1, additional toll fee will have to be paid
मेरठ-करनाल हाईवे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक अप्रैल से हाईवे का सफर महंगा होने जा रहा है। टोल टैक्स में पांच रुपये से लेकर 15 रुपये तक की वृद्धि की जा रही है। नई शुल्क दरों के संबंध में टोल प्रबंधन ने तैयारी कर ली है। मासिक पास के शुल्क में भी वृद्धि होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।

विज्ञापन


जनपद शामली का मात्र एक टोल प्लाजा मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव पटनी प्रतापपुर में स्थित है। एनएचएआई की नीति के तहत एक अप्रैल से करीब पांच से दस प्रतिशत टोल शुल्क में वृद्धि की जा रही है। मेरठ-करनाल हाईवे के पटनी प्रतापपुर टोल से बिना फास्ट टैग के गुजरने वाले कार जीप एवं हल्के वाहनों को पहले एक तरफ से 110 रुपये टोल के देने पड़ते थे, जिन्हें नहींं बढ़ाया गया है।

विज्ञापन

वहीं, हल्के कॉमर्शियल वाहनों पर अभी 90 रुपये एक तरफ और दोनों तरफ के 130 रुपये लगते हैं, जो बढ़े रेट के बाद 135 रुपये हो जाएंगे। जबकि बस, ट्रक पर 185 रुपये और दोनों तरफ के 275 रुपये टोल प्लाजा वसूल कर रहा है जो 285 लिया जाएगा। काॅमर्शियल 3 एक्सएल के एक साइड के 200 में 10 रुपये बढ़ाए गए और दोनों साइडों के 24 घंटे के अंदर वापसी पर 300 रुपये लिए जा रहे हैं जो बढ़कर 310 हो जाएंगे।

इनके अलावा हैवी कॉमर्शियल वाहनों के 3 एक्सएल, 4 एक्सएल, 5 एक्सएल और सिक्स एक्सेल के एक तरफ के 290 में पांच रुपये की बढ़ोतरी की और 24 घंटे में वापसी पर 335 रुपये वसूले जा रहे हैं। नई स्कीम के तहत 345 रुपये लिए जाएंगे। टोल प्लाजा के ऑडिटर जीत कुमार ने बताया कि ओवर साइज 7 एक्सएल वाहनों से एक तरफ के 355 में पांच रुपये बढ़े और 24 घंटे के अंदर वापसी आने पर 530 वसूल किए जा रहे हैं जो 545 वसूले जाएंगे।

टोल प्लाजा के मैनेजर रोहित चौधरी ने बताया कि नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। नई दरों से संबंधित सूची टोल प्रबंधन की ओर से टोल प्लाजा पर चस्पा कर दी जाएगी।

विज्ञापन

मासिक पास के भी बढ़े रुपये देने होंगे
20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले पास वाहन स्वामियों पर अभी तक 330 रुपये में अनलिमिटेड ट्रिप दी जा रही थी, जिसमें नई दरों के हिसाब से 340 लिए जाएंगे। जबकि 20 किलोमीटर दायरे से बाहर वाहनों के पास पर 50 ट्रिप के 1820 रुपये वसूले जा रहे हैं। जिन पर बढ़कर 1865 हो जाएंगे।

टोल पर बढ़े शुल्क से वाहन स्वामी नाराज
गांव पाटनी प्रतापपुर निवासी प्रमेंदर कुमार ने कहा कि पहले से ही टोल प्लाजा कंपनी वालों ने शुल्क बढ़ा रखा है। ऊपर से यह वृद्धि कर लोगों की जेबों पर डाका डालने का काम किया जा रहा है। जबकि सुविधाएं नहीं दी जा रही।

ग्राम प्रधान इरफान बरनावी का कहना है कि टोल प्लाजा पर बढ़े शुल्क से लोगों की जेब पर मार पड़ेगी। क्षेत्र में अभी टोल प्लाजा शुरू हुआ है और लोगों को इसकी अभी तक आदत भी नहीं है।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे मोदी-योगी और जयंत, 15 वर्ष बाद एक मंच पर होगा भाजपा-रालोद का कुनबा

आरएसएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि वाहन खरीदते समय और रजिस्ट्रेशन के वक्त सरकार रोड टैक्स के रूप में पैसा वसूल कर लेती है तो फिर अलग से टोल टैक्स का क्या मतलब रह जाता है।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न, जयंत बोले- ऐतिहासिक दिन

गांव मंसूरा निवासी तासीम अली ने कहा कि हमारे यहां टोल प्लाजा शुरू हुए अभी छह महीने भी नहीं हुए कि टोल की दरों में वृद्धि कर दी जाएगी। जिससे वाहन चालकों की जेब पर सीधे तौर डाका डालने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed