{"_id":"6570bf7d905698ab2d0ea97d","slug":"transport-department-got-only-one-good-person-in-two-years-shamli-news-c-26-1-sal1002-12949-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: परिवहन विभाग को दो साल में मिला सिर्फ एक नेक इंसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: परिवहन विभाग को दो साल में मिला सिर्फ एक नेक इंसान
Thu, 07 Dec 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
शामली। जनपद में गुड सेमेरिटन (नेक इंसान) योजना ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है। दो साल में परिवहन विभाग को सिर्फ एक नेक इंसान मिला है, जिसे योजना के तहत पांच हजार का इनाम दिया गया है। हालांकि, एआरटीओ ने मातहतों को योजना का प्रचार प्रसार करने को कहा है। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी योजना का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
घायलों की मदद के लिए वर्ष 2015 में गुड सेमेरिटन योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल पड़े अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वालों को पुरस्कार स्वरूप खाते में पांच हजार रुपये भेजने और इस नेक काम के लिए संबंधित अस्पताल से प्रमाणपत्र भी देने का प्रावधान है। विभागीय अधिकारी दो सालों में सिर्फ एक ही नेक इंसान को ढूंढ पाया है। पूर्व टीएसआई संजय राणा एक घायल का उपचार कराने पर योजना के तहत चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें पांच हजार का इनाम दिया गया है।
एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि ने बताया कि गुड सेमेरिटन योजना के तहत कुछ और नामों का प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। जल्द सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में नेक इंसानों की संख्या बढ़ जाएगी।