फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Transparency required in central government schemes: Rana

केंद्र- प्रदेश सरकार की योजनाओं में बैंक पारदर्शिता बरते -- मंत्री ने आत्म निर्भर योजना के तहत बैंको- जिले के अफसरों की ली बै

Mon, 10 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Transparency required in central government schemes: Rana
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
केंद्र- प्रदेश सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता जरूरी: राणा
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत केंद्र सरकार की बैंकों की योजनाओं में पारदर्शिता बरती जाए। जिससे योजनाओं का आम नागरिकों को लाभ मिल सके। योजना में लापरवाही बरतने वाले बैंकों के अफसरों को दंडित किया जाएगा।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत बैंकों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को 117.29 लाख रुपये की धनराशि के चेक वितरित किए गए। 17 ग्राम संगठनों को कोविड़-19 से सुरक्षा हेतु जोखिम निवारण निधि के रूप में 14.07 लाख का चेक वितरित किए गए। समीक्षा बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने विभागवार संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में अधिक से अधिक गरीबों को लाभ दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत आत्म निर्भर योजना में संबंधित विभाग द्वारा सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए फाइलों को बैंकों में भेजा जाता है। बैंक स्तर से पत्रावलियों का समाधान समय से नहीं हो पाता है। बैंकों की योजनाओं में गरीब आम नागरिक को लाभ मिल सके। उन्होंने बैंकों को अपने कार्य में पारदर्शिता बरतनी पड़ेगी। लीड बैंक मैनेजर शैलेश कुमार को प्रत्येक बैंक पर एक नोडल अधिकारी तैनात करने, बैंकों के बाहर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का दीवार पर वॉल पेंटिंग कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने कलक्ट्रेट परिसर में नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाए गए फेस मास्क के स्टाल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने बैंकों में आने वाले लाभार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार करने, सही सूचना न देने, निरस्त करने वाले प्रार्थनापत्रों की आवदेकों की जानकारी देकर पारदर्शिता बरती जाए। बैठक में डीएम जसजीत कौर, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, लीड बैंक मैनेजर शैलेश कुमार, संबंधित विभाग के अधिकारी सहित बैंक के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed