{"_id":"5a0dcb844f1c1b78548bd787","slug":"training-of-voters-given-to-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को दिया मतदान का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को दिया मतदान का प्रशिक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
शामली गुडमंडी में आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 22 नवंबर को होने वाले मतदान कर्मचारियों को दूसरा प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया। मास्टर ट्रेनरों द्वारा चैलेंज वोट, टेंडर वोट, अल्पव्यस्क वोट की गहनता से मतदानकर्मियों को जानकारी दी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने मतदान कर्मचारियों से मतदान से संबंधी सवाल पूछे। शुक्रवार को भी दूसरे दिन मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेंडर वोट प्रत्याशी के हारजीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल में नगर निकाय चुनाव के मतदान कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर कैराना विजय पथिक महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा, मानसिंह राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक ने सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक शाम ढाई बजे से लेकर पांच बजे तक दूसरा चुनाव प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि टेंडर वोट में वोटर को मतपत्र दिया जाएगा। टेंडर वोट मत लिफाफों में डालकर पीठासीन अधिकारी के पास जमा होगा। दस-प्रतिशत टेंडर वोट प्रत्याशी के मतगणना के दौरान हारजीत में अहम भूमिका निभाता है। टेंडर वोट हारे हुए प्रत्याशी को जीता सकता है। जीते हुए प्रत्याशी को हरा सकता है।
उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान किसी मतदाता का वोट डाल दिया गया है, तो चैलेंज वोट डालने का मतदाता का अधिकार है। चैलेंज वोट मतपेटिकाओं में डाला जाएगा। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मतदान के दिन दिव्यांग, नेत्रहीन, वृद्ध को वोट डालने के लिए सहायक दिए जाएंगे। फर्जी वोट डालने से रोकने के लिए अल्पव्यस्क मतदाताओं के प्रमाण-पत्रों के आधार पर सत्यापन करें। यदि अल्पव्यस्क का वोट बना हुआ है, तो उसका घोषणा पत्र भरवाकर वोट डलवाए।
विज्ञापन
संदिग्ध वोट की शिकायत होने पर महिला मतदाता की महिला पुलिस कर्मी फोटो पहचानपत्र व आसपास के लोगों से सत्यापित करवाकर वोट डलवाए। डीएम ने टेंडर वोट, चैलेंज वोट, अल्प वयस्क वोट, संदिग्ध वोट, के संबंध में प्रश्न पूछकर जवाब मांगे। गलत जवाब आने पर दूसरे मतदान कार्मिक से प्रश्न का उत्तर देने के लिए खड़ा किया। प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ रेणु तिवारी, डीडीओ बलराम कुमार, मास्टर ट्रेनर अजय बाबू शर्मा, अमित मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन