शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में मंडलीय स्काउट एवं गाइड कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ कार्यशाला की मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड में समाज सेवा का अहम योगदान होता है। हर विद्यालय में इसके प्रशिक्षण को अनिवार्य रूप से कराया जाए।
शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में डीएम ने जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कोविड-19 से बचाव के सख्त निर्देश दिए। स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त शिवप्रसाद यादव ने स्काउट गाइड शिक्षा की गतिविधियों को वरीयता क्रम में लेने का आह्वान किया। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मयंक शर्मा और सचिव डॉ. हीरा सिंह ने स्काउट गाइड जनपद शामली की प्रगति और उसकी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला के संयोजक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मौके पर डीआईओएस सरदार सिंह, डॉ. अमित मलिक, डॉ. रूचिता ढाका, कैप्टन लोकेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेश चंद्र, गीता रानी, राजसिंह, मलूक चंद, अंकुर, नीटू कश्यप, मोहर सिंह, ब्रिजेश सैनी, सोमदत्त आर्य, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन जिला स्काउटर प्रीतम सिंह ने किया।