फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Training in diseases and prevention in crops

किसानों को फसलों में बीमारियों से बचाव का दिया प्रशिक्षण

Thu, 17 Sep 2020 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Training in diseases and prevention in crops
फसलों में रोगों एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया गया
विज्ञापन

कैराना। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसानों को फसलों में उत्पन्न होने वाले रोगों एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।

बुधवार को कैराना विकास खंड कार्यालय पर कृषि विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत एक बार में 30 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रबंधक रोहित द्वारा मौजूद किसानों को सरसों, तिलहन आदि की फसलों में होने वाली बीमारियां तथा उनके बचाव की जानकारी दी गई। इसके अलावा कम लागत में अधिक पैदावार करने की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रबंधक ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें कृषकों को फसलों संबंधी रोगों एवं बचाव की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही खेतों पर जलाई जाने वाली पराली के नुकसान के बारे में भी किसानों को बताया। किसानों से पराली न जलाने की अपील की गई है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, एडीओ कृषि महकार सिंह, ब्लॉक प्रबंधक रोहित, श्याम सिंह, सूर्यदेव व जयवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed