{"_id":"5b73159b42c7927e3c24554e","slug":"training-given-to-presiding-and-voting-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में मतदानकर्मियो को जानकारी देते ट्रेनर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत के उप निर्वाचन को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के लिए पीठासीन और मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम केबी सिंह ने कहा कि उपचुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई। चुनाव में लगे पीठासीन तथा मतदान अधिकारी किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। 17 अगस्त को मतदान होगा।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में एडीएम केबी सिंह ने पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों से कहा कि वह पंचायत के खाली पदों के चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपना योगदान दें। मतदान के दौरान किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। चुनाव के समय प्रत्याशी के दो या तीन एजेंट भी बनाए जाएंगे। परंतु मतदान में समय बूथ पर केवल एक ही एजेंट उपस्थित होगा। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी को चाहिए कि वह अपने मतदान स्थान से संबंधित मतदाताओं के अलावा अन्य व्यक्तियों को ही मतदान स्थल में प्रवेश करने दें। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारी उम्मीदवार अथवा उसका निर्वाचन अभिकर्ता अथवा उसका मतदान अभिकर्ता, राज्य निर्वाचन आयोग या जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरी निकाय अथवा रिटर्निग अधिकारी द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति, निर्वाचन के संबंध में ड्यूटी पर लगाए गए लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं प्राधिकृत व्यक्ति, मतदाता के साथ गोद वाला बच्चा, दृष्टिबाधित अथवा अशक्त व्यक्ति जो किसी का सहायता के बिना चल फिर नहीं सकता हो, वही मतदान स्थल के अंदर जा सकता हैं। बीएसए गीता वर्मा, अमित मलिक, अजय बाबू शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।