{"_id":"602eb15a8ebc3ee91f3b674a","slug":"training-given-for-solid-waste-management-shamli-news-mrt5260346189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोस कचरा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोस कचरा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठोस कचरा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
शामली। स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के लिए आईडीसी व आईटीसी सहारनपुर के अधिकारियों ने नगरपालिका कर्मियों को ठोस कचरा निस्तारण व प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।
नगरपालिका सभागार में मंगलवार से चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में आईटीसी के कार्यक्रम अधिकारी पमिश ने सामुदायिक ठोस कचरा प्रबंधन कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूखे व गीले कचरे का निस्तारण स्थानीय स्तर पर करने के लिए घर पर ही कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी। मोहल्ले में कपोस्टर लगाकर कूड़े का निस्तारण किया जा सकेगा।
पालिका ईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया है। प्रशिक्षण में कचरा निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई है। प्रशिक्षण के आधार पर मोहल्ला समितियों का गठन किया जाएगा। शुरू में करीब 10 मोहल्ले चयनित किए जाएंगे। चयनित मोहल्लों के लोगों के साथ बैठक कर उन्हें सूखे-गीले कचरे को अलग-अलग इकट्ठा करने के लिए प्रेरित करने और घर में कंपोस्ट बनाने का तरीका बताया जाएगा। कचरे के स्थानीय निस्तारण के लिए मोहल्ले में कंपोस्टर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य मोहल्लों में भी लागू किया जाएगा। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी व राखी यादव, दीपक कुमार, सुभाष कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।