फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Train operations on Yamuna bridge stopped for the second day, passengers' problems increased

Shamli News: दूसरे दिन भी यमुना पुल पर ट्रेन संचालन बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Thu, 04 Sep 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Train operations on Yamuna bridge stopped for the second day, passengers' problems increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण शाहदरा–दिल्ली के बीच नए और पुराने पुलों पर ट्रेनों का संचालन दूसरे दिन भी बंद रहा। इससे दिल्ली–हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली अप–डाउन एक्सप्रेस समेत कुल सात ट्रेनें बेमियादी रूप से स्थगित कर दी गईं।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने जानकारी दी कि बुधवार को हरिद्वार–दिल्ली एक्सप्रेस (14305–14306 अप-डाउन) और दो पैसेंजर ट्रेनें (74021–74024 अप-डाउन) को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

ऋषिकेश–हरिद्वार और उदयपुर स्पेशल एक्सप्रेस को शाहदरा से नए चैनल के माध्यम से नई दिल्ली ले जाकर उदयपुर सिटी तक चलाया गया। ट्रेन संचालन ठप होने से दिल्ली–हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली खंड पर यातायात प्रभावित है। शाहदरा से ही ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है और उन्हें गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, टपरी होकर हरिद्वार–देहरादून की ओर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में कुल सात ट्रेनें स्थगित करनी पड़ी हैं।


-रोडवेज बसों में बढ़ी सवारियां
शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि ट्रेनों के स्थगित रहने से शामली से सहारनपुर जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ अपेक्षाकृत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed