फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   train news

Shamli News: दोहरीकरण से लंबी दूरी की ट्रेनों की मिलेगी सुविधा

Tue, 25 Nov 2025 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
train news
बड़ौत में दिल्ली–शामली–सहारनपुर रूट पर दो नई यात्री ट्रेनों के उद्घाटन समारोह में  मौजूद केंद्
शामली। बड़ौत में केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा दो नई पैसेंजर ट्रेनों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामली के लोग शामिल हुए। लोकार्पण समारोह में दिल्ली–शामली–सहारनपुर मार्ग के तीन साल में दोहरीकरण का एलान यात्रियों और क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन का मार्ग साफ होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हालांकि, समारोह में 35 साल पुरानी मेरठ–पानीपत नई रेलवे लाइन के बजट की घोषणा नहीं होने से लोग निराश नजर आए।
यह लाइन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों को जोड़ने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती है। वर्ष 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु और राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा दिल्ली–शामली–सहारनपुर मार्ग के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के लिए 1500 करोड़ रुपये और मेरठ–पानीपत नई लाइन के लिए 2200 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

रेल विभाग ने दो साल पहले 750 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया था, लेकिन मेरठ-पानीपत नई लाइन की शुरुआत अब तक नहीं हो पाई। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के आग्रह पर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने बड़ौत कार्यक्रम में दो पेसेंजर ट्रेनों का लोकार्पण किया, लेकिन नई लाइन का बजट जारी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरीकरण से लखनऊ से लेकर मथुरा और अन्य स्थानों के लिए लंबी दूरी के ट्रेन शामली के यात्रियों को मिल सकेगी।
नई सुविधाएं और ट्रेनें
दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग का दोहरीकरण अगले तीन साल में पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही ननौता और हिंड में लूप लाइन निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है। यह मार्ग वंदे भारत ट्रेन और आरटीएस जैसी लंबी दूरी की सुविधाओं के लिए तैयार किया जाएगा।
शामली रेलवे स्टेशन पर नई पेसेंजर ट्रेन शाम 5:08 बजे पहुंची। भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल ने इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए ऐतिहासिक और राहत भरा कदम बताया।


विधायकों ने उठाई समस्याएं
लोकार्पण समारोह में मौजूद सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने मेरठ–पानीपत नई लाइन और एलम तथा उस्मानपुर में ट्रेनों के ठहराव की मांग की। थानाभवन विधायक अशरफ अली ने शामली–लखनऊ मार्ग पर नई ट्रेन चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed