फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traffic rules and told about women's safety

यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के बारे में बताया

Sat, 14 Dec 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic rules and told about women's safety
शामली। वीवी पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीवी पीजी कालेज में शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. वंदना, डॉ. भूपेंद्र कुमार, गिरीश नारायण यादव द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा गणेेश वंदना, लक्ष्य गीत, सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्राचार्या डॉ. वंदना, डॉ. भूपेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व और छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव ने स्वंयसेवकों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रागण में श्रमदान किया। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय गीत, कविता, कविता आदि प्रस्तुत किए। मौके पर डॉ. छवि, डॉ. बबली, पूजा राय, दीपक, फिरदौस, रोमिल कुमार, सुमन, अमित कुमार, आयुषी गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्काउट शिविर में छात्राओं को नियम प्रतिज्ञा कराई
जलालाबाद। कस्बे के गुरु नानक कन्या इंटर कालेज के प्रांगण में स्काउट गाइड का तीन दिवसीय शिविर शुरू हुआ । स्काउट शिविर में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं को स्काउट प्रार्थना, झंडा स्थापना, झंडा गीत, नियम प्रतिज्ञा, बीपी सिक्स के अंतर्गत विभिन्न प्रकर के व्यायाम कराए गए। स्काउट छात्राओं ने मध्याह्न सामूहिक भोजन किया। जिला स्काउट लीडर मांगा सिंह शर्मा, जिला स्काउट गाइड गीता शर्मा ने छात्राओं को स्काउट गाइड के कर्तव्य परायणता के बारे में समझाया। कालेज की कोमल, राखी, सबीना, रीना, समसा, संगीता तथा स्काउट कैप्टन संतोष शर्मा, साधना पाल आदि अनुशासन बनाए रखने में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed