फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traffic police challaned 89 vehicles

यूपी: एक्शन मूड में ट्रैफिक पुलिस, एक दिन में काटे 89 वाहनों के चालान, पढ़ें पूरा अपडेट

Mon, 19 Sep 2022 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 06:23 PM IST
सार

यूपी में वाहन चालकों को नियम तोड़ना भारी पड़ रहा है। यहां यातायात पुलिस ने एक दिन में 89 वाहनों के चालान किए हैं। 

विज्ञापन
Traffic police challaned 89 vehicles
ई-चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 89 वाहनों के चालान किए।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक के निर्देश पर जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को यातायात सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने जिले में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया।

जिला यातायात प्रभारी संजय राणा ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के चालान किए गए। जिन गाड़ियों के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी, उन्हें उतरवाया गया और चालान किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत दुपहिया वाहन पर बिना हेलमेट चल रहे वाहन चालकों के 53 चालान किए गए। इसके अलावा बिना सीट बैल्ट वाहन चलाने पर चार, दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी चलने पर नौ, नो पार्किग में चार, काली फिल्म में एक और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के सात और गलत दिशा में वाहन चलाने पर एक चालान किया गया। इस तरह से 89 वाहनों के चालान किए गए।

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment:  मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट

निर्माणाधीन मकान से इंजन चोरी
गांव पीरखेड़ा निवासी गजेंद्र सिंह ने थाना आदर्श मंडी पर तहरीर देकर बताया कि वह झिंझाना रोड पर कांटे के निकट मकान का निर्माण करा रहा है। चोरों ने शनिवार रात को जेनरेटर पर लगा इंजन चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed