{"_id":"637810b4c1dc2e9a45916c89277466bf","slug":"traffic-plan-was-a-huge-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक प्लान हुआ धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक प्लान हुआ धड़ाम
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिवाली पर बाजारों में भीड़ के कारण पुलिस ने शहर में नो एंट्री का समय बढ़ाया, लेकिन यह व्यवस्था पहले ही दिन दम तोड़ गई। बड़े वाहन दिन में भी नो एंट्री तोडे़ धडल्ले से दौडे़ और पूरा शहर दिन भर जाम से जूझता रहा।
दिवाली के कारण बाजारों में जबर्दस्त भीड़ है। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रविवार को शहर में सोमवार से रात को नो एंट्री का समय बढ़ाकर रात आठ बजाय 10 बजे से कर दिया था, लेकिन पुलिस की यह व्यवस्था पहले ही दिन धराशाई नजर आई।
दिन में ही कई बड़े वाहन शहर के बीचों बीच घुसे नजर आए। जिससे सड़के जाम रही लेकिन ट्रैफिक पुलिस कहीं नजर नहीं आई। जाम के दौरान कई स्थानों पर लोगों में मारपीट तक की नौबत आ गई, लेकिन यहां व्यवस्था को संभालने वाले ही गायब मिले। सीओ ट्रैफिक निशांक शर्मा ने कहा ट्रैफिक व्यवस्था सही करने के उद्देश्य
विज्ञापन
से ही नो एंट्री 10 बजे तक लगाई गई है। चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए
हैं। शिव चौक पर भी सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है।
शिव चौक से हनुमान रोड : इन दोनों स्थानों के बीच की दूरी केवल 250 मीटर है। यहां सुबह से शाम तक यहां ट्रैफिक जाम लगता रहा, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आए।
धीमानपुरा फाटक से भिक्की मोड़
ट्रेनों के आवागमन के दौरान रेलवे फाटक बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगती रही। भिक्की मोड़ से माजरा रोड की तरफ वाहनों की आवाजाही बढ़ने की वजह से वहां भी भयंकर जाम लगा रहा।
विजय चौक से अजंता चौक
ये दोनों ही चौराहे दो राज्यों की सड़कों को जोड़ते हैं। एक तरफ दिल्ली रोड, तो दूसरी पानीपत और करनाल रोड की ओर वाहनों का आवागमन होता है। अजंता चौक और विजय चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं, लेकिन व्यवस्थित ढंग से ट्रैफिक संचालन में नाकाम हैं।